शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक शोषण, शादी की बात पर जेवर-कैश लेकर भागा आरोपी, सिहोरा SDOP से शिकायत

पति की मौत के बाद दोस्त ने ही विधवा महिला को दिया था बच्चों समेत अपनाने का भरोसा

 विरोध करने पर महिला और उसके मासूम बच्चे की बेरहमी से की मारपीट

 आरोपी के भागने के बाद अब उसका परिवार दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा

सिहोरा/मझौली (जबलपुर)

सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नांदघाट में रिश्तों को कलंकित करने और एक बेसहारा महिला के विश्वास का खून करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर पिछले 5 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहे आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर महिला और उसके बच्चे के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी महिला के सारे जेवरात, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गया है। पीड़िता की शिकायत पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) को सौंपी गई लिखित शिकायत में ग्राम नांदघाट निवासी 33 वर्षीय पीड़िता पूजा चौबे (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2009 में हुआ था। अप्रैल 2021 में बीमारी या अन्य कारणों से उसके पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान उसके मृत पति का दोस्त ‘वेद प्रकाश कुशवाहा’ (पिता सीताराम कुशवाहा) उनके घर आने-जाने लगा।

महिला को बेसहारा देखकर वेद प्रकाश ने उसे और उसके बच्चों को अच्छी तरह रखने तथा शादी करने का वादा किया। बच्चों के सुरक्षित भविष्य की खातिर महिला उसकी बातों में आ गई और दोनों वर्ष 2021 से साथ रहने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2021 से लेकर 2026 तक आरोपी वेद प्रकाश लगातार शादी की बात को टालता रहा और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला द्वारा विरोध करने पर वह जबरदस्ती करता था।

हद तो तब हो गई जब बीते 18 मई 2026 को महिला ने उस पर शादी करने के लिए अंतिम दबाव बनाया। इस बात से भड़के आरोपी वेद प्रकाश ने पीड़िता और उसके मासूम बच्चे की बेरहमी से डंडों और लात-घूसों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी घर में रखे सारे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गया, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के भाग जाने के बाद अब उसके माता-पिता और भाई आकाश कुशवाहा उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपी का भाई फोन पर और माता-पिता घर आकर धमकी दे रहे हैं कि अगर मेरे भाई का पीछा नहीं छोड़ा या पुलिस में शिकायत की, तो तुमको और तुम्हारे बच्चों को जान से मरवा देंगे।” इस खौफनाक धमकी के बाद से पीड़िता और उसके बच्चे गहरे सदमे और डर के साए में जी रहे हैं।

पीड़िता ने न्याय और अपनी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए 26 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) सिहोरा के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक (SP) जबलपुर* और डीजीपी (DGP) भोपाल को भी आवश्यक और त्वरित वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View