गर्मियों में पानी की किल्लत बर्दाश्त नहीं, 3 दिन में दूर होगी पेयजल समस्या: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों पर अगले ही दिन पहुंचेगा अमला

 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 0761-3500180 जारी

 अखबारों में छपने वाली पानी की खबरों की रोजाना होगी समीक्षा

जबलपुर

गर्मियों के मौसम में आम जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों को सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पानी मुहैया कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पानी से जुड़ी हर समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण, दोनों ही क्षेत्रों के नागरिक पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों को उच्च प्राथमिकता (High Priority) पर रखा जाएगा।

प्रशासन का प्रयास है कि शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर पहुंचेगा और समस्या का निराकरण शुरू करेगा। हर हाल में तीन दिन के भीतर शिकायत का पूरी तरह निपटारा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत की निगरानी और तुरंत समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के माध्यम से एक विशेष कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी 0761-3500180 पर फोन करके अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं। इस नंबर पर मिलने वाली समस्याओं को भी तीन दिनों के भीतर हल करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है

कलेक्टर ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार अब जिले में पेयजल व्यवस्था की मॉनिटरिंग को बेहद सख्त कर दिया गया है। सीएम हेल्पलाइन और पीएचई के कंट्रोल रूम नंबर पर आने वाली शिकायतों के अलावा, समाचार पत्रों में छपने वाली पानी की किल्लत से जुड़ी खबरों की भी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। अखबार में खबर आते ही प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर उस क्षेत्र की समस्या को दूर करेगा

कलेक्टर की जनता से अपील:

नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी समस्या पर नज़र रखकर एक व्यवस्थित कार्य योजना (Action Plan) के तहत काम किया जा रहा है। आम जनता से भी अपील है कि वे पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या से प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसका सफलतापूर्वक समाधान किया जा सके।”

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View