जनता प्यासी, प्रशासन लापरवाह; हफ्तों ठप रहती है सप्लाई और बोरिंग से बह रहा हजारों गैलन पानी

एक ओर जहां मझौली नगर परिषद के वार्डों में जल संकट गहराया हुआ है और हफ्तों तक नलों में पानी नहीं आता, वहीं दूसरी ओर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मझौली, जबलपुर

नगर परिषद द्वारा टैंकरों की बिक्री के लिए भरे जाने वाले बोरिंग से रोजाना हजारों गैलन पानी सड़कों पर बहाया जा रहा है। जनता बूंद-बूंद को तरस रही है और जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं।

नगर के विभिन्न वार्डों के निवासियों का कहना है कि परिषद की पाइपलाइन से होने वाली जल सप्लाई अक्सर हफ्तों तक ठप रहती है। लोग निजी संसाधनों या दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लेकिन इसके उलट, परिषद के बोरिंग पॉइंट पर स्थिति भयावह है। टैंकर भरने के नाम पर मोटर चालू छोड़ दी जाती है, जिससे कीमती जल बिना किसी उपयोग के बहकर नालियों में जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद का पूरा ध्यान पानी के टैंकरों को बेचकर राजस्व वसूलने पर है, लेकिन उस प्रक्रिया में हो रही पानी की बर्बादी को रोकने वाला कोई नहीं है। हजारों गैलन पानी की यह बर्बादी उस समय हो रही है जब भीषण गर्मी के चलते जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है।

 नागरिकों का सवाल है कि:अगर बोरिंग में पर्याप्त पानी है, तो वार्डों में सप्लाई क्यों नहीं की जा रही?

 जल संरक्षण का पाठ पढ़ाने वाली नगर परिषद खुद पानी की बर्बादी क्यों कर रही है?

  क्या लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई होगी?

फिलहाल, इस बर्बादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन परिषद के अधिकारी अब भी इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View