थाना मझोली के अंतर्गत ग्राम काकरदेही के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी।
मझौली/जबलपुर
हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पवन चौधरी (24 वर्ष) निवासी काकरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ पन्ना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े पिता, हरिलाल चौधरी, सड़क पार करने लगे। तभी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 JJ 7014 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से हरिलाल चौधरी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल मझोली ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। मझोली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध धारा 281 एवं 125 (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
मझौली दर्पण न्यूज नेटवर्क
संपर्क: 9407474756, 9424575756




