क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मझौली (जबलपुर)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मझौली की टीम ने आज बुधवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद अवैध रूप से चल रहे कई क्लीनिकों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को हिदायत दी गई
छापेमार कार्रवाई के दौरान टीम ने मानकों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से संचालित होने पर निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई कि गई
डॉ. ए. विश्वास क्लीनिक, सुभाष सराफ क्लीनिक, कमलेश सेन क्लीनिक (बचैया रोड )
आदर्श डिजिटल एक्स-रे एवं डायग्नोस्टिक सेंटर (सिहोरा रोड)को हिदायत देते हुए
दंत क्लीनिक (सिहोरा रोड) को किया सील
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/स्था./2026/100) के अनुसार, आम जनमानस को सुरक्षित और मानक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए एक ‘ब्लॉक टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है। यह टीम भविष्य में भी निरंतर इसी तरह का औचक निरीक्षण जारी रखेगी।
प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. दीपक गायकवाड़ (CBMO), डॉ. मुकेश सोनी, डॉ. रविकांत मिश्रा, सुंदर कोष्टा (रेडियोग्राफर), रोहित चौधरी (आरक्षक), तेज सिंह ठाकुर (पटवारी) और गोविंद सेन (गार्ड) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस औचक निरीक्षण की खबर फैलते ही नगर में अवैध रूप संचालित डॉक्टरों और अवैध रूप से लैब चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए।




