30.7 C
Jabalpur
Saturday, March 7, 2026

अपर कलेक्टर की औचक रेड से मचा हड़कंप: 56 कर्मचारी मिले नदारद, जारी हुए कारण बताओ नोटिस

 प्रशासन की सख्ती उस समय देखने को मिली जब अपर कलेक्टर अरविंद दुबे ने जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा केंद्र में औचक निरीक्षण किया।

मंडला

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा केंद्र में कुल 56 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से दफ्तरों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

अपर कलेक्टर ने मौके पर ही अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तैयार कर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कार्यालयों में अनुशासन और समयपालन सुनिश्चित किया जा सके।

अपर कलेक्टर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहना और जनता से जुड़े कार्यों को गंभीरता से करना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View