30.7 C
Jabalpur
Saturday, March 7, 2026

9 मार्च को पंचायत-ग्रामीण विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा बैठक,

जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कटनी

जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर 9 मार्च को अहम समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगी, जिसमें जिले में चल रही प्रमुख ग्रामीण योजनाओं की स्थिति और शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा होगी। इनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मध्याह्न भोजन योजना, 15वें वित्त आयोग के कार्य, पंचायत निर्माण कार्य तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति शामिल है।

जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में योजना विभाग, पंचायत निर्माण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री (संभाग कटनी), जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के शाखा प्रभारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, मनरेगा के एपीओ/एएओ, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक, एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर तथा सभी जनपद शिक्षा केंद्रों के विकासखंड स्रोत समन्वयक को नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन का फोकस: योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और शिकायतों का समाधान

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करना, लंबित कार्यों में तेजी लाना और जनता से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View