समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर परसवाड़ा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि जबलपुर–मंडला–गोंदिया के नाम पर फर्जी परिवहन दिखाकर परसवाड़ा क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में अवैध रूप से धान खपाने की साजिश रची गई। कार्रवाई में 1500 बोरी (599 क्विंटल) धान जब्त किया गया है, जबकि करीब 32 ट्रकों से 6163 क्विंटल धान खपाए जाने की आशंका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और बड़े नेटवर्क के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।




