प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध जल एवं सीवर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल
नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी जल अथवा सीवर संबंधी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से अवश्य दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि रविवार 11 जनवरी तक कुल 1176 जल रिसाव (लीकेज) की मरम्मत की गई है तथा अब तक 7619 जल नमूनों की जांच पूर्ण की जा चुकी है। जल नमूना संग्रहण कार्य में 744 सफाई मित्र/अमृत मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और जल परीक्षण के लिये अब तक 704 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 684 ओएचटी/जीएसआर/सम्प की सफाई पूर्ण की जा चुकी है, जिन पर ऑयल पेंटिंग द्वारा सफाई की तिथि एवं अगली प्रस्तावित सफाई की तिथि अंकित की गई है। इसके अतिरिक्त अब तक 1650 छोटे मरम्मत कार्य (माइनर रिपेयर) पूर्ण किए जा चुके हैं। जल से संबंधित कुल 293 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 284 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। वहीं सीवर लाइन लीकेज, मैनहोल ओवरफ्लो आदि से संबंधित कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 134 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।




