कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत ने आज मझौली के पास स्थित जीविका आश्रम का निरीक्षण किया।
मझौली जबलपुर
वहां उन्होंने सहयोग की अर्थव्यवस्था से संचालित इस जीविका आश्रम के विभिन्न गतिविधियों को देखा। यहां विशेष रूप से गांव की टेक्नॉलॉजी को मूल रूप में ही पुनर्जीवित कर मौजूदा ग्रामीण समस्याओं को दूर करने की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही आश्रम में विज्ञान, पर्यावरण, कला और सामाजिकता की व्यवस्था तंत्र के संबंध में चर्चा की गई।




