रविवार 04 जनवरी 2026 को जबलपुर जिले के विकासखंड पाटन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
पाटन (जबलपुर)
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जबलपुर जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि दत्त सिंह महाकौशल प्रांत अध्यक्ष सोमनाथ कुशवाहा प्रांत महामंत्री धन सिंह ठाकुर प्रांत महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा लोधी, संभागीय अध्यक्ष अवधेश यादव, जबलपुर जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मिश्रा कटनी जिला युवा अध्यक्ष शुभम दयाल पटेल सिवनी जिले से पंकज मिश्रा दिल्ली से कुलदीप धर्मपुरिया सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में घोषित जिला कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह उर्फ राजेश भैया को जबलपुर जिला अध्यक्ष, तान सिंह ठाकुर (तन्नू भैया, पाटन) को जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार प्रजापति को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री, राजेंद्र चौरसिया को जिला मंत्री, श्रीमती माया लोधी को जिला महिला अध्यक्ष तथा अजय अहिरवार को जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन जबलपुर जिले के किसानों और मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के समक्ष उठाएगा और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगा।
बैठक का समापन जय हिंद, जय जवान, जय किसान” के नारों के साथ हुआ।




