कलेक्‍टर श्री सिंह ने झिरिया में उद्यम संस्‍कार शिविर में समृद्ध जीवन के लिए किया प्रोत्‍साहित

कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह और जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने आज कुंडम विकासखंड के ग्राम पंचायत झिरिया में उद्यम संस्‍कार शिविर के साथ जन सुनवाई आयोजित की।

जबलपुर

शिविर में कलेक्‍टर श्री सिंह ने स्‍वरोजगार से संबंधित जानकारी के साथ स्‍वरोजगार के क्षेत्र में आने वाली समस्‍याओं की जानकारी भी ली। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि व रोजगार-स्‍वरोजगार के लिए छोटे-छोटे उद्यम लगाना शुरू करें। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ने भी ग्रामीणों से स्‍वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्‍द्र श्री विनीत रजक द्वारा एमएसएमई अंतर्गत उद्यम स्‍थापित करने के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भी जनजातीय क्षेत्रों में स्‍वरोजगार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्‍य रूप से भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में बताया गया। क्षेत्र में जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यानिकी, मत्‍स्‍य, मुर्गी एवं पशुपालन योजना से संबंध‍ित जानकारी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गई।

कलेक्‍टर ने शिविर में की जनसुनवाई –

कलेक्‍टर श्री सिंह ने उक्‍त शिविर में लोगों की समस्‍याओं को जाना और उनके त्‍वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही स्‍कूल, आंगनवाड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के समुचित संचालन के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने आम जनों से उनके नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, केसीसी, राशन, पात्रता पर्ची, समग्र में ई-केवायसी, वृद्धावस्‍था पेंशन, किसान सम्‍मान निधि आदि के बारे में भी आवश्‍यक संवाद किया। उन्‍होंने लाड़ली बहनों को उनके हित के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए आग्रह किया। शिविर के दौरान झिरिया के अलावा हरदुली, भैंसवाही, जैतपुरी देवहरा, महेशपुरी और पुणेहरदुली पंचायतों के सरपंच-सचिव व ग्राम वासी मौजूद थे। साथ ही एसडीएम सुश्री प्रगति गणवीर, तहसीलदार श्री वीर बहादुर सिंह, सीईओ जनपद और सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

छीताखुदरी डेम व लैब का किया अवलोकन –

कलेक्‍टर श्री सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री गहलोत ने छीताखुदरी डेम के इंटेकवेल को देखा। इस दौरान जल निगम के महाप्रबंधक श्री संजय वाधवा सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। उन्‍होंने लखनवाड़ा में जल निगम के लैब का भी निरीक्षण किया।

जिले में अन्‍य जगह भी लगाये गये उद्यम संस्‍कार शिविर –

जिले में आज जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम पिपरिया रैपुरा एवं बरगी, पनागर विकासखण्ड के ग्राम मझगवां और कंटराखेड़ा, पाटन विकासखण्ड के ग्राम सरौंद और कैमोरी, मझौली विकासखण्ड के ग्राम रिवझा और भटौली, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम नटवारा और करहैया, सिहोरा विकासखण्ड के ग्राम कुम्‍ही सतधारा और मढ़ा परसवाड़ा तथा कुंडम विकासखण्ड के ग्राम सूपावारा में लगाये गये

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View