कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 89 आवेदन दिये
जबलपुर
। जिसमें 71 नये आवेदन हैं तथा 18 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड बनवाने, अवैध कब्जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, मजदूरी भुगतान, परिवार सहायता, इलाज के लिए आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।




