18.2 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने आज भी जारी रही कार्यवाही.

इंजीनियरिंग कॉलेज, रजा चौक, मदन महल चौक तथा मदन महल थाना परिसर के आस-पास के क्षेत्र और कटंगा में हुई कार्रवाई, लेफ्ट टर्न हुए खाली.

जबलपुर

शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने की जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही आज शनिवार को भी जारी रही। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम के अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया शनिवार को रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, रजा चौक, मदन महल चौक तथा मदन महल थाना परिसर के आस-पास के क्षेत्र और कटंगा ब्रिज पर कार्रवाई कर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया।

विकास कार्यों में बाधा बन रहे कब्जे ध्वस्त :-

नगर निगम ने शनिवार को गढ़ा स्थित पंडा की मढ़िया से आनंद कुंज तक निर्माणाधीन सड़क और नाला निर्माण में बाधा बन रहे चिन्हित अतिक्रमणों को भी ध्वस्त कर दिया। ये अवैध निर्माण सड़क और नाले के निर्माण में बाधक थे।

अपर आयुक्त ने बताया कि यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर के सभी प्रमुख मार्ग, चौराहे और शासकीय भूमि पूरी तरह से अवैध कब्जों से मुक्त नहीं हो जाते। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View