ऐसे सभी गोदामों को उपार्जन अवधि तक सील किया जा रहा है, जहां पूर्व वर्ष की धान रखी हुई है, ताकि किसानों की आड़ में बिचौलियों या व्यापारियों द्वारा पहले से भंडारित धान को उपार्जन केंद्रों पर बेचा न जा सके।
जबलपुर
इसके साथ ही किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिये बनाये गये खरीदी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जा रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भंडारित धान की सूचना देने वालों को 21 हजार रुपये तक के नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा व्यापारियों के यहाँ स्टॉक कर रखी धान का सत्यापन भी किया जा रहा




