पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
जबलपुर
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना बेलबाग की टीम द्वारा 1 आरोपी को 306 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक ने बताया कि आज दिनॉक 1-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बाई का बगीचा निवासी बाबू उर्फ युवराज सोनकर अपने घर मे आधिक मात्रा में शराब बेचने की फिराक मे रखा है। सूचना पर तत्काल बताये हुये घर के सामने दबिश दी जहॉ एक युवक खडा दिखा जिसने पूछताछ पर अपना नाम युवराज उर्फ बाबू सोनकर उम्र 18 वर्ष निवासी बाई का बगीचा तुलसी मोहल्ला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक ड्रम, एवं 1 बोरी तथा 1 पिट्ठू बैग में कुल 306 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवक को पकडने में उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रघान आरक्षक उमाशंकर यादव, प्रधान आरक्षक सतीष तिवारी, आरक्षक विद्यासागर, कृष्णवल्लभ नारायण, अजतीत सिंह, प्रकाश सिंह, महिला आरक्षक पूजा की सराहनीय भूमिका रही।




