20 हज़ार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार — स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
जबलपुर।
आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक आकाश गुप्ता को 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार** किया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक सिहोरा में पैथोलॉजी सेंटर संचालित करने वाले शिकायतकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने EOW को शिकायत दी थी कि लिपिक आकाश गुप्ता द्वारा पैथोलॉजी की एक फर्जी शिकायत की जांच खत्म करने के बदले 60 हज़ार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर EOW ने जाल बिछाया और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
EOW की दबिश के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच का विषय है कि इस रिश्वतखोरी के खेल में कार्यालय के और कौन-कौन कर्मचारी शामिल हैं।
भ्रष्टाचार के इस मामले ने जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। EOW की आगे की कार्रवाई से बड़ी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
EOW का संदेश स्पष्ट — बेनकाब होगा हर भ्रष्ट तंत्र!




