30.4 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

समाधान योजना के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 63,827 उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

5.13 करोड़ का सरचार्ज माफ, 17.73 करोड़ की बकाया राशि हुई समाप्त

जबलपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई बिजली बिल बकायादारों के लिए “समाधान योजना 2025-26” के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। योजना के तहत अब तक 63 हजार 827 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं, जिससे उपभाेक्‍ताओं का 5 करोड़ 13 लाख का सरचार्ज माफ हुआ और पूर्व क्षेत्र कंपनी की 17 करोड़ 73 लाख रुपये की बकाया राशि प्राप्‍त हुई।

यह योजना प्रदेश सरकार की उपभोक्ता हितैषी पहल है, समाधान योजना 2025-26 का मुख्य उद्देश्य तीन माह से अधिक अवधि के बकायादार उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देकर राहत प्रदान करना है।

यह योजना दो चरणों में लागू है प्रथम चरण में 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक सरचार्ज में 60 से 100 प्रतिशत तक तथा द्वितीय चरण में 1 जनवरी से 28 फरवरी तक 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। योजना का लाभ उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान या किश्तों में भुगतान दोनों विकल्पों से ले सकते हैं। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को केवल कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत, तथा गैर-घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को 25 प्रतिशत राशि जमा कर पंजीकरण कराना होगा । जिसके अंतर्गत 03 नवम्बर से 28 फरवरी तक दो चरणों में बकाया उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में भारी छूट दी जा रही है।

योजना का लाभ लेने ले लिये उपभोक्ता www.mpez.co.in पोर्टल पर जाकर अथवा नजदीकी विद्युत कार्यालय में पंजीकरण कर सकते हैं ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View