कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 93 आवेदन दिये।
जबलपुर
जिसमें 65 नये आवेदन हैं तथा 28 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर छात्रवृत्ति दिलाने, पात्रता पर्ची, अवैध कब्जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे।




