मंत्री श्री सिंह ने चौपाल कर सुनी लोगों की समस्यायें

जनहित के लिये लगातार विकास कार्य होते रहेंगे – मंत्री श्री सिंह

निर्माण कार्यों में गुणवत्‍ता को लेकर किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया 

-मंत्री श्री सिंह

जबलपुर

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्‍न स्थानों पर चौपाल कर विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने आज शंकर शाह वार्ड में जोगिनी नगर सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रीवा कालोनी गौरीघाट वार्ड में ललपुर वंशकार मोहल्ला, त्रिपुरी वार्ड में अवनी विहार, रानी दुर्गावती वार्ड और गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में चौपाल की। चौपाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में किये विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि जनहित के और भी कार्य होंगे। लोगों ने ज्यादातर पानी, सड़क, नाली व साफ-सफाई सुनिश्चितता करने का आग्रह किया। मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाये। उन्होंने क्षेत्र में पानी की सुनिश्चितता को लेकर प्राथमिकता से कार्य करेंगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे जबलपुर की जनता के ऋणी व अभारी हैं। जिन्‍होंने 20 वर्ष तक सांसद तथा इस बार विधानसभा में भेजने का आशीर्वाद दिया। उन्‍होंने कहा कि हर जन प्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वे विकास कार्य के माध्यम से जनता का ऋण उतारे। साथ ही कहा कि उन्हें विकास कार्य के माध्यम से ही अब जबलपुर की जनता का ऋण उतारने का अवसर मिला है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार से उन्‍हें लोक निर्माण विभाग का दायित्‍व मिला और जिस दिन से वे लोक निर्माण विभाग संभाले हैं उसी दिन से उनका ध्‍येय वाक्‍य लोक निर्माण से लोक कल्‍याण है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अब विकास कार्यों में जबलपुर उपेक्षा नहीं होगी। उन्होंने जबलपुर के विकास के लिये किये गये कार्यों की जानकारी देते हुये कहा कि सांसद रहते हुये डुमना नेचर पार्क, बरगी में क्रूज व रिसोर्ट बनवाने के साथ कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। आज मध्‍यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओव्‍हर जिसकी लागत 11 हजार करोड़ है, जबलपुर में है, जो पूर्णता की ओर है। 4 हजार 500 करोड़ की लागत से 117 किलोमीटर की रिंग रोड बन रही है, जिसमें दो लॉजिस्टिक पार्क व नर्मदा में दो आईकॉनिक ब्रिज होंगे। देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क भी बनेगा। 450 करोड़ रूपये की लागत से एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण हुआ, वहीं 300 करोड़ की लागत से आधुनिकतम रेल्‍वे स्‍टेशन भी बनेगा। उन्‍होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया चलते रहना चाहिए। अब तेजी से विकास हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्‍ता के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर अब प्रतिमाह 2,5 और 10 तारीख को औचक निरीक्षण कर गुणवत्‍ता की जांच करते हैं। इस वर्ष बजट में जबलपुर के विकास के लिए 3200 करोड़ रूपये स्‍वीकृत किये गये हैं। इससे जबलपुर व महाकौशल की समृद्धि व विकास का मार्ग प्रशस्‍त होगा। बिना सड़कों के समृद्धि की कल्‍पना नहीं की जा सकती, बेहतर भविष्‍य की कल्‍पना नहीं की जा सकती। इसलिए सड़कों के विस्‍तार व सुदृढ़ीकरण पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जबलपुर में 6 फ्लाईओव्‍हर बनेंगे। संजीवनी नगर से जीरो डिग्री तक 180 करोड़ की लागत से एक नया फ्लाईओव्‍हर बनेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने जबलपुर के विकास के लिए किये गये व स्‍वीकृत विभिन्‍न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में जबलपुर की पहचान एक महानगर के रूप में होगी। जिसकी चर्चा हर जगह होगी। उन्‍होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्‍ता को लेकर किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया जायेगा। गड़बड़ी करने वालों पर आवश्‍यक कार्यवाही की जायेगी। क्‍योंकि भविष्‍य को दृष्टिगत रखते हुए विकास के लिए एक लम्बी कार्ययोजना चलती है, तब जाकर वह मूर्त रूप में सामने आती है। उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर व्‍यपारी संघ की मांग पर कटंगा तिराहा से छोटी लाईन तक बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, सड़क चौड़ीकरण व पेवर बलॉक लगायी जायेगी जो केबल डक्‍ट का कार्य गोरखपुर गुरूद्वारा तक भी किया जायेगा। साथ ही कहा कि जबलपुर से पाटन मार्ग फोर लेन 140 करोड़ की लागत से बनाई जायेगी। 80 करोड़ की लागत से पनागर पुराना एनएच-7 मार्ग का फोर लेन एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। मंडला मार्ग के पेंटीनाका चौक पर टू-लेन फ्लाई ओव्‍हर का कार्य लगभग 47 करोड़ का है, पिपरिया से रांझी साढ़े सात किलोमीटर लम्‍बी सड़क 43.48 करोड़ की लागत से बनेगी। मेडिकल से तिलवारा बाईपास जंकशन तक सिक्‍सलेन का भूमिपूजन किया जा चुका है। ग्‍वारीघाट आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ग्‍वारीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी मार्ग तक 32 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जायेगा। बंदरिया तिराहा से महानद्दा रोड़ तक लगभग 11 करोड़ की लागत से व्‍हाईट टॉपिंग का भूमिपूजन विगत दिन किया गया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अनगढ़ हनुमान मंदिर से साईं मंदिर तक फ्लाई ओव्‍हर बनाया जायेगा जिसकी एक विंग हवाबाग कॉलेज तथा दूसरा रामपुर चौराहे की ओर होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने विभिन्‍न स्‍वीकृत व प्रस्‍तावित कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में गौरीघाट को सरयू की घाट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। साथ ही रोप-वे की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह सब विकास कार्य क्षेत्र की जनता को समर्पित होंगे और जबलपुर एक महानगर के रूप में सामने होगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोकपथ एप के माध्‍यम से सात दिन के भीतर सड़क के गड्ढ़े ठीक किये जा रहे हैं। एप की लोकप्रियता का जिक्र केबीसी में विख्‍यात कलाकार अमिताभ बच्‍चन ने भी किया था। अब मध्‍यप्रदेश की इस एप की कार्यप्रणाली को अन्‍य राज्‍य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा के तटों का विकास सरयू की तट की तर्ज पर किया जायेगा। मंत्री श्री सिंह ने चौपाल को संबोधित करते हुये कहा कि ऐसी मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी और इसी दिन से नया हिंदू वर्ष प्रारंभ होता है। उन्होंने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विकास के लिये जो-जो कार्य आवश्यक है सभी किये जायेंगे। इस दौरान उन्होंने हर वार्ड में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुये कहा कि पहले जितना काम एक विधानसभा में होता था उतना काम एक-एक वार्ड में हो रहा है। हर वार्ड में अभी एक साल के अंदर 20 से 25 करोड़ के कार्य हो चुके हैं। चौपाल के दौरान श्री अभय सिंह, श्री नरेश पटेल, श्री रजनीश यादव, श्री राम मूर्ति मिश्रा, श्री अशोक पटेल, श्री कामता प्रसाद सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित थे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View