मंझोली ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त होने पर किया गया पुरस्कृत : विधायक अजय विश्नोई के मुख्य आतित्थय में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन
मझौली जबलपुर
सामुदायिक परिसर जनपद पंचायत सभागार में विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में विधायक महोदय मंझोली माननीय श्री अजय विश्नोई जी के मुख्यातिथ्य में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय दंडाधिकारी जी मंझोली श्री रूपेश सिंघई जी ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश चौरसिया जी,नगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौरसिया जी , तहसीलदार महोदय, जनपद सीईओ महोदय, जिले से जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा जी एवं मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक गायकवाड उपस्थित थे। टीबी मुक्त पंचायत पुरूस्कार वितरण समारोह माननीय जनप्रतिनिधी गण, पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान ब्लॉक की कुल 25 टीबी मुक्त पंचायतों को राज्य स्तर से नामित किया गया है उक्त पंचायतों को विश्व क्षय दिवस 2025 के अवसर पर पुरूस्कृत किये जाने हेतु पंचायत वार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं बीएमओ द्वारा जिला प्रशासन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्राप्त आवश्यक मैडल एवं प्रशस्ति पत्र को *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक महोदय जी द्वारा प्रदाय किये गये* विधयाक जी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्य की सराहना की तथा आपसी समन्वय से प्राप्त हुई उपलब्धि के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और आगे ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायत टीवी मुक्त हो इस हेतु सभी को अधिक ईमानदारी से काम करने को कहा, SDM जी ने इस अवसर पर सभी के किए गए प्रयासों की सराहना की तथा संबंधित पंचायत को शुभकामनाएं दीं और अगले वर्ष सम्पूर्ण ब्लॉक को जल्द टीबी मुक्त करने के लिए सभी से एकजुट होकर इसी तरह आपसी समन्वय से कार्य करने की आशा व्यक्त की, सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनील शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सुपरवाइजर नेहा चौधरी, मनोज यादव द्वारा किया गया, उक्त कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।




