जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उपसंचालक एनएचएम डॉ निधि शर्मा भी उपस्थित रहीं।
जबलपुर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा की अध्यक्षता एवं उपसंचालक एनएचएम डॉ निधि शर्मा, वरिष्ठ राज्य सलाहकार डॉ शिखा शुक्ला एवं डॉ सुभाष पांडे की उपस्थिति में विगत दिवस दिनांक 19 मार्च 2025 को जिला चिकित्सालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें निम्न लिखित एजेंडा अनुसार समस्त शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंन्द्रो में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि की पीपीटी बनाकर एवं उनकी पोर्टल में की गयी इंद्राज की समीक्षा की गई। एजेंडा निम्नानुसार था-
1. मातृ स्वास्थ्य- अनमोल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं एमडीएसआर
2. शिशु स्वास्थ्य- अनमोल, एफबीएनसी, एसएनसीयू पोर्टल एवं सीडीएसआर
3. टीकाकरण – यू विन पोर्टल
4. राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम- निक्षय पोर्टल, निक्षय शिविर अभियान
5. सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम- नेशनल सिकल सेल पोर्टल
6. असंचारी रोग कार्यक्रम- एनसीडी पोर्टल, निरोगी काया अभियान
7. हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर- एचडब्लूसी पोर्टल
8. क्वालिटी एश्योरेन्स कार्यक्रम, एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन, लक्ष्य सर्टिफिकेशन, मुस्कान सर्टिफिकेशन, पी.पी.पी प्रोजेक्ट तथा लैब सर्विसेज।
समीक्षा बैठक के दौरान उप संचालक महोदया डॉ निधि शर्मा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धि को देखा और उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्य में सुधार हेतु अपना मार्गदर्शन दिया। समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल, डॉ जया श्रीवास्तव, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, एनसीडी नोडल डॉ सारिका दुबे, जिला क्षय अधिकारी डॉ संतोष सिंह ठाकुर, जिला मलेरिया अधिकारी श्री अजय कुरील, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विजय पाण्डेय, एसएमओ डॉ जलज खरे, समस्त डीपीएमयू, समस्त विकासखंड से सीबीएमओ, बीपीएम, बीईई, शहरी क्षेत्र से समस्त एमओ, एपीएम, संजीवनी क्लिनिक से पीएचएम, एलडीसी, एमआईएस उपस्थित रहे।




