कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 164 आवेदन दिये।
जबलपुर
जिसमें 114 नये आवेदन हैं तथा 50 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर अवैध कब्जा हटाने, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति भुगतान, बंटवारा, सीमांकन, लड़ाई-झगड़ा, ड्रोन सर्वे में छूटे गये नाम जोड़ने में, संबंल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि भुगतान करने, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, अभिलेख दुरूस्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।




