27.2 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 27 दिसम्‍बर को

हितग्राहियों को किया जायेगा भूमि स्वामी अधिकार अभिलेखों का वितरण

जबलपुर

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के भूमि स्वामियों को भू-अधिकार अभिलेखों का वितरण करने शुक्रवार 27 दिसम्‍बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केंद्र स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जबलपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा जिला स्तर पर किया जायेगा।

अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में राइट टाउन स्थित मानस भवन परिसर के स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में किया जा रहा है। जिला स्तर के इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किये जायेंगे। इसके साथ ही भूमि स्वामी अधिकार अभिलेखों का वितरण करने मझौली तहसील के ग्राम पंचायत कापा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।

अपर कलेक्टर श्री गोंड के मुताबिक मानस भवन के जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत कापा में आयोजित विशेष कार्यक्रम सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख प्रदान करने के केंद्र स्तर पर आयोजित किये जा रहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है तथा ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, बैंक प्रतिनिधियों तथा प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View