हर व्यक्ति एक उपभोक्ता है, हम सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और जिला प्रशासन के तौर पर हम प्रतिबद्ध हैं की उपभोक्ताओं की जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाए
दमोह
कार्यक्रम में खाद्य पदार्थ में मिलावट संबंधी डेमोंसट्रेशन भी दिया गया
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए और इस सिलसिले में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी हुई सामग्रियाँ, उपकरण और जो टेस्टिंग की मेथड्स है, उसको प्रदर्शित करने के लिए आज ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कार्यक्रम में उपभोक्ता प्रति तोषण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य महोदय का आभारी हूँ, जो कि आज यहाँ पधारकर शिविर का अवलोकन किया और साथ में अपना मार्गदर्शन इस शिविर को प्रदान किया। इसके अलावा विद्यायक जयंत कुमार मलैया जी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कुसमरिया जी भी इस कार्यक्रम में आए और पूरे शिविर का अवलोकन किया और उन्होंने भी अपनी ओर से अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। हर व्यक्ति एक उपभोक्ता है, हम सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और जिला प्रशासन के तौर पर हम प्रतिबद्ध हैं की उपभोक्ताओं की जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाए, उसके लिए भी हम लोग प्लान कर रहे हैं कि कैसे हर गांव तक ये जागरूकता की लहर हम पहुंचा सकते हैं।




