26.7 C
Jabalpur
Wednesday, March 18, 2026

विद्यार्थी तनावमुक्‍त होकर परीक्षाओं में सम्मिलित हों – श्रीयुत श्रीनिवास राव

श्री राव ने ग्रहण किया माध्यमिक शिक्षा मण्डल उपाध्यक्ष का पदभार

भोपाल

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, के नव नियुक्‍त उपाध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास राव ने आज पूर्वान्ह में मंडल कार्यालय पहॅुचकर अपना पदभार ग्रहण किया।

मूलत: अकादमिक पृष्ठभूमि से आने वाले श्री राव सदैव शिक्षकीय दायित्‍वों से जुड़े रहे हैं। उन्‍होंने लगातार पिछले 20 वर्षों से अपने अध्यापन कार्य से अनेक छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीयुत श्रीनिवास राव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्‍त किया। इस अवसर पर श्री राव ने कहा कि, माध्‍यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं के माध्‍यम से विद्यार्थियों के जीवन में महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है। हम सब टीम भावना से शुचिता और पारदर्शी परीक्षा व्‍यवस्‍थाओं को स्‍थापित करेंगे। हमें विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करने पर विशेष बल देना है, जहॉ हमारे प्रदेश के विद्यार्थी तनावमुक्‍त होकर परीक्षाओं में सम्मिलित हों।

उपाध्‍यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास राव के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मण्डल के सचिव श्री के.डी. त्रिपाठी के साथ ही मुख्य रूप से विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी, श्री राम भावसार, श्री चंद्रशेखर पटेल, श्री राजेश साहू, श्री शशिकांत शर्मा, प्राचार्य डॉ. गौर तथा माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की अतिरिक्त सचिव श्रीमती प्रियंका गोयल, जनसम्पर्क अधिकारी एवं सी.एस.ओ. श्री भूपेश गुप्ता, पंजीयकगण श्री उमेश ठाकुर एवं श्री मुकेश मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View