मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है।
जबलपुर
जिसमें विभिन्न घटक जैसे नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, सीमांकन, नक्शा सुधार, पीएम किसान योजना में आधार-खसरा लिंकिंग आदि शामिल है। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निदान के लिए 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। जिसमें 02 दिसम्बर की स्थिति में जबलपुर जिला में नामांतरण के 4 हजार 700 प्रकरणों में 2 हजार 634 प्रकरणों का, बंटवारा में 199 प्रकरणों में 164 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्ती में 244 के लक्ष्य में 162 प्रकरणों का, सीमांकन के 1 हजार 078 प्रकरणों में 584 प्रकरणों का, नक्शा तरमीम में 1 लाख 86 हजार 095 प्रकरणों में 2 हजार 784 प्रकरणों का और आधार-खसरा लिंकिंग में 6 लाख 35 हजार 770 प्रकरणों में 2 हजार 980 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार पीएम किसान आधार लिंकिंग में 1 लाख 48 हजार 775 प्रकरणों में 1 लाख 41 हजार 212 प्रकरणों का आधार लिंकिंग तथा परम्परागत रास्तों के चिन्हांकन में शत प्रतिशत निराकरण किया गया है।




