34.5 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना का लाभ लेने अब 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकेंगे श्रमिकों के बच्चे

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट लौह-मैग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के बच्चों से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं ।

जबलपुर

इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को छात्रवृत्ति एवं गणवेश की राशि एक हजार रुपये से अधिकतम 25 हजार रुपये स्वीकृत की जाती है।

उप कल्याजण आयुक्तम श्रम कल्या ण संगठन जबलपुर ने बताया कि शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है । पात्र छात्र-छात्रायें 31 दिसम्बर तक इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बार निर्धारित की गई थी । ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता की जानकारी एवं शर्तें भी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रदर्शित की गई हैं ।

उप कल्याण आयुक्त के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क स्थापित कर अपने आवेदन को ऑनलाईन सत्यापन करवाना तथा उसे स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in के माध्यम से ही अग्रेषित करवाना छात्र-छात्राओं को ही सुनिश्चित करना होगा । उप कल्याण आयुक्त ने यह सलाह भी दी है कि पोर्टल में प्रदर्शित अन्य विभागों द्वारा छात्रवृति हेतु अधिक राशि प्रदान की जाती है तो ऐसे आवेदक-आवेदिका संबंधित विभाग की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि

ऑनलाईन आवेदन करने संबंधी अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के निदान हेतु श्रम कल्याण संगठन के जबलपुर मुख्यालय के ई-मेल एड्रेस wcjab@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है । साथ ही मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित अपने नजदीकी औषधालय अपना चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों व संस्थान द्वारा सत्यापित नहीं किए गए आवेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View