30.4 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

बारिश के मद्देनजर कलेक्‍टर ने दिये सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश

कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन ने लगातार दो दिनों से हो रही बारिश तथा आगामी दो दिनों तक बारिश की बताई गई संभावनाओं के मद्देनजर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पदस्‍थ सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं

जबलपुर

श्री सुमन ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में उन स्‍थानों पर विशेष नजर रखें, जहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। उन्‍होनें एसडीएम एवं तहसीलदारों से कहा कि अपने अधीनस्‍थ अमले पटवारी, कोटवार के साथ-साथ पंचायत सचिवों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दें और लगातार उनके संपर्क में रहें, ताकि जहां भी आवश्‍यकता हो वहां राहत एवं बचाव के कार्य तत्‍काल शुरू किये जा सके।

श्री सुमन ने उन पुल-पुलियों पर भी विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी जो बाढ़ या जलप्‍लावन की स्थिति में डूब में आ सकते हैं। उन्‍होनें एसडीएम एवं तहसीलदारों को यह सुनिश्चित करने कहा कि ऐसे पुल, पुलियों के दोनों छोर पर ड्राप गेट अनिवार्य रूप से लगे हों और चौकीदार तैनात रहें।

कलेक्‍टर ने जलप्‍लावन के कारण जहां जरूरत हो वहां राहत शिविर लगाने के तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश भी एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिये हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View