32.9 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

10 जून को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर – एसपी ने लिया जायजा.

मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना की एक हजार रुपये पहले माह की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित करने जबलपुर में दस जून को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का आज गुरूवार की शाम कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी ने जायजा लिया 

जबलपुर
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित किये जा रहे इस भव्य और विशाल समारोह में लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से जून माह एक हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे । इसके बाद प्रत्येक माह की दस तारीख को यह पात्र महिलाओं के खाते में डाली जायेगी ।
समारोह की तैयारियों का जायजा लेने गैरिसन ग्राउंड पहुँचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थायें समय रहते पूरी कर लेने के निर्देश दिये । उन्होंने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था तथा समारोह स्थल की साज-सज्जा के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिये । इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं श्रीमती विमलेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल एवं सभी सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के दस जून की शाम को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय समारोह के लिये गैरिसन ग्राउंड में विशाल डोम बनाये जा रहे हैं । समारोह में जबलपुर सहित आसपास के जिलों की लाडली बहनायें भी शामिल होंगी । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समारोह में सिंगल क्लिक से प्रदेश भर की लाडली बहनाओं के खाते में राशि अंतरित करने के साथ ही बहनों को सम्बोधित भी करेंगे । समारोह स्थल तक मुख्यमंत्री को सृजन चौक से रथ पर लाया जायेगा । समारोह में मशहूर गायिका प्राजक्ता शुक्रे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे । महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी समारोह स्थल पर लगाई जायेगी । इसके साथ ही प्रदेश भर में आयोजित किये गये लाडली बहना सम्मेलनों के छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया जायेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास एवं निर्माण के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी समारोह में करेंगे ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View