27.2 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

जनसुनवाई के दौरान बड़ी तादाद में प्राप्त हुए आवेदन,

रेडक्रॉस सोसायटी से दिये 16 हजार रुपये

जबलपुर, 11 अक्टूबर, 2022

कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी.ने आज जनसुनवाई में बापू परांजपे वार्ड निवासी श्रीमती रामबाई को मकान मरम्मत के लिए, आजाद नगर रांझी निवासी अर्चना भलावी व सिलोचना भलावी को बच्चों के भरण पोषण, साउथ सिविल लाईन निवासी विप्पो बाई को भरण पोषण के लिए रेडक्रॉस सोसायटी से तीन-तीन हजार रुपये तथा दमोह नाका निवासी श्री अनुज तिवारी को इलाज के लिए चार हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।  

कलेक्टर ने आज जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण तत्काल करें। उन्होंने स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर प्रकरणों का निराकरण किया। आज इलाज के लिए आर्थिक सहायता, अवैध कब्जा, रास्ता खुलवाने, राशन पर्ची, राशन कार्ड, सहारा इंडिया से जमा राशि वापस दिलाने, भरण-पोषण सहायता, खसरे में त्रुटि सुधार, पट्टा देने, नाली पर अवैध कब्जा हटाने, बीपीएल कार्ड बनाने, सीमांकन कर पावती बनाने आदि से संबंधित आवेदन थे। आज ज्यादातर आवेदन जमीन, जायदाद के अवैध कब्जा व धोखाधड़ी से संबंधित थे। आज जनसुनवाई में लगभग 140 आवेदनों में से 69 आवेदन पंजीबद्ध हुये, शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए तुरंत ही दे दिया गया।  

कलेक्टर इलैयाराजा ने जनसुनवाई में आये आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता से निराकरण करने के लिए कहा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा, सुश्री विमलेश सिह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View