खुरई भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के गठन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का फलों से तुला दान किया
सागर
मंत्री श्री सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को अनुशासित, नैतिक व चारित्रिक शुचिता और कार्यकर्ता भाव के साथ काम करने के साथ भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ और जानकारी जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के खुरई नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सागर कार्यालय आए प्रतिनिधि मंडल ने कार्यकारिणी गठन के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में चीते की अनुकृति भेंट की। युवा कार्यकर्ताओं में अल्प संख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष राजू भाई, कृपाल मूड़री, यशराज सिंह ठाकुर, रोहित मूड़री, उमेंद्र सिंह लोधी, लालसिंह पाल, रामनारायण सोनी, राजा नरोदा, रामराजा बनखिरिया, भूपेंद्र ठाकुर खुरई, छोटे लाल विश्वकर्मा, कैलाश लिटौरिया, वसीम खान , हरिशंकर प्रजापति, पप्पू परिहार, संजय कुर्मी, हरिराम सेन, आशीष सरपंच ओड़ेमल, रोहित सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।