26.5 C
Jabalpur
Wednesday, February 4, 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय की ओर बढ़ता युवा भारत: ग्राम पोला में क्रिकेट प्रतियोगिता से दिखी सामाजिक एकजुटता

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा एवं युवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्राम पोला में एक प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला।

मझौली पोला 

विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत ग्राम पोला में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला जबलपुर के जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया जी एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री नूपुर खरे मैडम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नवांकुर संस्था – सीता शरण जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला के सचिव श्री आनंद साहू ने युवाओं के साथ मिलकर किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम पोला के युवाओं और समस्त ग्रामवासियों ने भारी संख्या में भागीदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवाओं ने न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वामी विवेकानंद के विचारों—शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास—को व्यवहार में उतारते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन नशामुक्ति, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक दिशा देने का यह प्रयास सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक-सांस्कृतिक व खेल आधारित कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

ग्राम पोला में आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल एक खेल आयोजन रही, बल्कि ग्रामोदय से अभ्युदय की सोच को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
27FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View