इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। उज्जैन से शहडोल जा रही सविता बर्मन (30 वर्ष), पति रामनरेश बर्मन को चलती ट्रेन में तेज़ सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी।
अकोदिया/शाजापुर
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ट्रेन के अकोदिया स्टेशन पहुंचते ही एंबुलेंस की मदद से महिला को सिविल अस्पताल अकोदिया लाया गया। इस दौरान यात्रियों दीपक अग्रवाल और शरद जैन ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मदद की और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला का इलाज जारी है और स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। समय पर मिली चिकित्सा सहायता और जागरूक नागरिकों की तत्परता से एक अनमोल जान बच सकी। यह घटना आपात स्थिति में त्वरित सहयोग और सतर्कता का उदाहरण, बन गई।




