अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कारधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
जबलपुर
इसका मुख्य कारण जो समझ आ रहा है की एक तो भाजपा ने शहर में अपने किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं दिया है। इसलिए प्रोटोकॉल के हिसाब से शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह झंडा फहराते। दूसरा एक और कारण है कि कांग्रेस के 4 विधायकों के बाद शहर में कांग्रेस के महापौर के जीत हासिल कर लेने के बाद भाजपा आलाकमान बहुत चिंतित दिखाई दे रहा है कि कहीं उसका गढ़ कहे जाने वाले जबलपुर शहर में भाजपा का जनाधार और कम ना हो जाए क्योंकि जिस तरीके से कांग्रेस के महापौर और विधायक लगातार सक्रिय हैं उससे कांग्रेस का मनोबल काफी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपनी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बहुत आक्रोश समझ में आ रहा है,क्योंकि उनको यह लगने लगा है कि विधायक और मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं की कहीं भी किसी भी मामले में सुनवाई नहीं होती और ना ही उनको तवज्जो मिलती है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि इसलिए सरकार में इस समय सिर्फ अफसरशाही हावी है। ऐसी और कई अन्य बातों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चिंतित हैं इसीलिए वह बार-बार जबलपुर पर अपना ध्यान देने की कोशिश का दिखावा कर रहे हैं।