15.5 C
Jabalpur
Monday, February 16, 2026

नगर मझौली में गहराया जल संकट, गर्मी में त्राहि-त्राहि

बूंद-बूंद को तरस रहे नागरिक

मझौली (जबलपुर)

नगर मझौली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराता जा रहा है। कई मोहल्लों में दिनों-दिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही, हैंडपंप या बोर सूख चुके हैं और नलजल योजनाएं बंद पड़ी हैं।

नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं

 कई वार्डों में जल आपूर्ति ठप

जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक 3, 5, 7, 9,10,11, और 12 में पानी की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।

कई स्थानों पर हैंडपंपों में पानी आना बंद हो चुका है

टैंकर व्यवस्था अनियमित और अपर्याप्त है।

* गर्मी के कारण जल स्रोत सूख चुके हैं, और कोई वैकल्पिक योजना नहीं बनाई गई।

 स्थानीय नागरिकों की व्यथा

अनीता बाई (वार्ड 7)

तीन दिन से पानी नहीं आया, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी हो रही है।

राजेश मिश्रा (वार्ड 3)

टैंकर कभी आता है कभी नहीं, वह भी सिर्फ कुछ घरों तक सीमित रहता है।

 प्रशासन बेपरवाह,,,,?

नगर परिषद द्वारा न तो नियमित टैंकर भेजे जा रहे हैं, न ही खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि 

जल संकट की पूर्व जानकारी होने के बावजूद कोई तैयारी नहीं की गई

जनता की मांग:

1. हर वार्ड में नियमित जल टैंकर की व्यवस्था की जाए।

2. खराब हैंडपंपों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

3. नल-जल योजनाओं को पुनः क्रियाशील किया जाए।

4. जल वितरण में हो रही भेदभावपूर्ण व्यवस्था पर रोक लगे।

जन आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय समाजसेवी संगठनों और नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का हल नहीं निकला, तो वे

नगर परिषद का घेराव कर सकते हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View