जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान जनभागीदारी से विस्तारित तालाब में संग्रहित हुआ पानी 

प्री-मानसून की बारिश में ही तालाब मे पानी के भराव से ग्रामीणों के खिले चेहरे 

कटनी

– मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव के निर्देश पर जिले मे संचालित हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान सृजित हुई जल संरचनाओं और जीर्णोद्धार के कार्यो में जल संरक्षण के रूप मे हो रहे जल भराव के रूप मे सुखद परिणाम अब दिखने लगे है। इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत कचनारी में जनसहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान की नायाब इबारत लिखी गई। जहां चिलचिलाती धूप मे ग्रामीणों ने अपने श्रम बूंदों से सिंचित कर विरासन माता मंदिर के पास के तालाब का विस्तारीकरण कार्य किया गया था। जिसमे अब प्री -मानसून की ही बारिश में ही पानी इकट्ठा हो गया है। तालाब मे हुए जल भराव से ग्रामीण जन खासे प्रसन्न है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान जिले भर में करीब 13 सौ जल संरचनाओं का निर्माण और पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य किया गया। इन जल संरचनाओं मे बारिश के दौरान करीब 2 लाख क्यूबिक मीटर जल भराव अनुमानित है। जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान पूर्व से प्रगतिरत कार्यो के साथ – साथ नवीन कार्यो को भी चिन्हांकित किया जाकर भौतिक रूप से कार्य प्रारंभ कराये गए है।

सहायक परियोजना अधिकारी डॉ0 अजीत सिंह ने बताया कि विरासन माता मंदिर के समीप जल संवर्धन अभियान के दौरान तालाब विस्तारीकरण कार्य पर ग्रामीणों से 3147 मानव दिवसों का सहयोग मिला। इस कार्य को पूर्ण करने मे इस जनभागीदारी की लागत राशि करीब 5.50 लाख रूपये है। पूर्ण जल भराव की स्थिति में इस तालाब मे करीब साढे़ 9 हजार क्यूबिक घनमीटर जल भराव अनुमानित है। वर्तमान मे इस तालाब मे बड़ी मात्रा मे पानी के संग्रहण हो जाने से वन्य जीव और घरेलू जानवरों सहित आम जन के रोजमर्रा का निस्तार सुगमता से होने लगा है।

ग्राम पंचायत कचनारी के स्थानीय निवासी सुरेश कुमार सिंह, कुंती बाई, रधुवर सिंह गौंड ने तालाब मे जल भराव हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर हम सभी ने तालाब विस्तारीकरण कार्य में श्रमदान किया था, इससे आज तालाब मे पानी के भराव को देखकर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कचनारी स्थित विरासन माता मंदिर के पास तालाब विस्तारीकारण का कार्य जनसहयोग से किया गया। इस दौरान उक्त स्थल पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ढीमरखेड़ा श्री यजुवेन्द्र कोरी, सहायक यंत्री आनेद उसरेठे, एपीओ अजीत सिंह सरपंच श्रीमती द्रोपती , सचिव विनोद बागरी रोजगार सहायक मुकेश बरकडे सहित ग्रामीणजन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के माध्यम से श्रमदान कर तालाब के रिसाव कार्य का सुधार कार्य किया गया था

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View