आज दिनांक को आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय सतना में आम आदमी पार्टी के जिला संरक्षक विजय गुप्ता जी एवं यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह जी की उपस्थिति में केक काटकर स्वामी विवेकानंद जी की 150 वी जयंती मनाई गई।
सतना
यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि
स्वामी विवेकानंद एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने पश्चिमी देशों के बड़े-बड़े विद्वानों को बौना साबित कर भारत को विश्वगुरु के रूप में एक नई पहचान दिलाई।
प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महज 25 वर्ष की उम्र में स्वामी विवेकानंद जी ने सांसारिक मोह माया का त्याग कर सन्यासी बन गए थे। रामकृष्ण परमहंस जी ने स्वामी जी को मानवता में निहित ईश्वर की सेवा करने की सलाह दी। इसके बाद स्वामी विवेकानंद जी ने अपना पूरा जीवन ईश्वर की भक्ति और मानव जाति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस दिशा में उन्होंने रामकृष्ण परमहंस मठ की स्थापना भी की। सन 1893 में स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यहां उन्होंने भारत को एक नई पहचान दिलाई और लोगों को अपना मुरीद बना दिया। ध्यान रहे भाषण के दौरान शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद का जिक्र करना ना भूलें, बिना इसके आपकी स्पीच अधूरी मानी जाएगी। यही वह समय था जब स्वामी जी ने भारत को विश्व गुरु के रूप में एक अलग पहचान दिलाई थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विजय गुप्ता, प्रदेश यूथ विंग के उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ,युवा जिला अध्यक्ष राहुल सिंह , गौरव त्रिपाठी ,पूर्व जिला संयोजक डॉ अमित सिंह ,विजय तिवारी ,महेंद्र वर्धन पप्पू पूर्व पार्षद, सोनू पाल