पाटन के कोनी गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चौधरी परिवार का एक लड़का गांव में गया था, जहां उसका स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ।
पाटन जबलपुर
इसके बाद, दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाज़ी और लट्ठ चलने लगे। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग पुलिस बल को घेरने लगे।
फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बाइट: जितेंद्र दुबे, सब इंस्पेक्टर, पुलिस थाना पाटन