मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जवेरा के ग्राम बंदरकोला के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर मजबूर होकर जनपद पंचायत मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए।
जबेरा दमोह
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और खराब रास्तों के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है, वहीं बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव तक पक्की सड़क बनाने की स्पष्ट घोषणा नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।




