जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया ढिरहा में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
मझौली जबलपुर
। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी हल्का नंबर 42 में स्थित शासकीय खसरा नंबर 79/1 (लगभग 20 हेक्टेयर) भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, उत्खनन स्थल के समीप 20 से 30 आवासीय मकान स्थित हैं। लगातार खुदाई से मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका के साथ-साथ बिजली लाइन और खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों की जान-माल पर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक, स्थल निरीक्षण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।




