जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया ढिरहा में उठे विवाद को लेकर अब ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं।
मझौली जबलपुर
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को किसी भी प्रकार की अवैध अनुमति नहीं दी गई है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक खनिज सामग्री की लीज के संबंध में पंचायत ने केवल नियमानुसार प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्ट्रेट कार्यालय की खनन शाखा को भेजा है। लीज स्वीकृत करने का अधिकार पंचायत के पास नहीं है, बल्कि इसका अंतिम निर्णय सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिया जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर विकास कार्यों को बाधित करने और ग्राम पंचायत की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत तथ्यों के आधार पर शिकायतें कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सच्चाई सामने लाने तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों को बिना रुकावट जारी रखने की मांग की है।




