हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारियों एवं ऊर्जा महिला डेस्क के अधिकारियों की ट्रेनिंग आयोजित की गई।
जबलपुर
जिसमें मुख्य अतिथि प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती मंजू सिंह व सदस्य श्री यशवंत ठगेले थे। ट्रेनिंग में सभी थानों के लगभग 80 अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे। जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम के एवं पोक्सो एक्ट के प्रावधानों नियम एवं प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार आज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के विषय में बच्चों को गुड टच, बेड टच,बाल संरक्षण कानून, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,घरेलू हिंसा आदि की जानकारी भी दी गई।
ज्ञात हो कि हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।