केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सोमवार को डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जबलपुर
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा नई दिल्ली से तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुँचे थे। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, सांसद श्री आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, खजुराहो के सांसद श्री वी डी शर्मा, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व श्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, श्री सुशील इंदु तिवारी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल (ग्रामीण) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।