नागरिकों को उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने जिले की राजस्व टीम का सफल प्रयास
कटनी –
प्रदेश सरकार किसान, युवा तथा महिलाओं एवं गरीब वर्ग के सुविधाओं में विस्तार तथा उनका जीवन सहज एवं सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए दो चरणों में राजस्व महा अभियान का संचालन कर वर्षों से लंबित समस्याओं एवं राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराया है। नागरिकों की सुविधा के लिये प्रांतव्यापी चलाये गये राजस्व महाअभियान के दोनों चरण कारगर सिद्ध हुआ है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर कटनी जिले में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व अभियान का संचालन किया गया। इस कार्य में राजस्व अमले के साथ -साथ अन्य विभागों का भी सहयोग लिया गया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है।
राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य के साथ चलाए गए अभियान के माध्यम से 2 लाख 79 हजार 108 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
राजस्व महा अभियान 2.0के माध्यम से नामांतरण के 1836 में से सभी 1836 प्रकरणों का, बंटवारा के 115 प्रकरणों में से सभी 115 प्रकरणों का, अभिलेख दुरुस्ती के 157 प्रकरणों में से सभी 157 प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।
इसी तरह नक्शा तरमीम के एक लाख 17 हजार प्रकरणों का, समग्र लैण्ड ई केवायसी के एक लाख 60 हजार प्रकरणों का, निराकरण किया गया।
इसी प्रकार पिछले राजस्व महाअभियान के दौरान भी जिले में बी -1 वाचन के सभी 970 प्रकरण शत-प्रतिशत और ई-केवाईसी के 88 हजार 889 के अलावा आर सी एम् एस टाईम लाइन डैशबोर्ड 4842 सहित नक्शा तरमीम के 81 हजार 344 मामले निपटाए गए।