प्रदेश की बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” लागू करने की घोषणा की गई।
जबलपुर
जिसका उद्देश्य था कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन। लाडली बहना योजना की पहली किश्त जून 2023 में प्रत्येक लाडली बहना के खाते में एक-एक हजार रूपया अंतरित की गई थी। जून 2023 में जिले की 3 लाख 81 हजार 81 महिलाओं के खाते में 36.73 करोड़ की राशि अंतरित की गई। अभी तक लाडली बहनाओं को 17 बार लाडली बहना की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। इसके साथ ही रक्षाबंधन 2023 व 2024 में रक्षाबंधन उपहार राशि भी प्रदान की गई। जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक के बीच अगल-अलग महिनों में लाडली बहनाओं की संख्या व राशि में बदलाव भी हुआ। अभी तक सत्रह माह में लाडली बहनों को 783 करोड 29 लाख राशि वितरित की गई है। इस राशि का उपयोग जिले की लाडली बहनों ने अपने स्वास्थ्य, पोषण व आर्थिक स्वलंबन की दिशा में किया।