25.3 C
Jabalpur
Saturday, June 21, 2025

मझौली में अनाधिकृत धान खरीदी जारी कुंभकर्णी नींद सो रहे जिम्मेदार 

इतने दिनों से चल रहे इस अनाधिकृत केंद्र पर अब तक प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी।

मझौली

यहां बिना मैपिंग डंप करवा कर तौल ली हज़ारों किवंटल धान 

उपार्जन पोर्टल पर जिस वेयरहाउस का नाम तक शो नहीं हो रहा उन केंद्रो में न केवल हजारों क्विंटल धान डम्प हो गई‌ बल्कि बाकायदा बरदानों में तोलकर ठिकाने लगाने की कवायत भी पूरी कर ली गई।

जानकारों का कहना है कि यदि शीघ्र मैपिंग नहीं हुई तो किसानों का करोड़ों रुपया फंस सकता है। इतनी अधिक तादाद में डंप धान पर प्रशासन की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला मझौली तहसील के मुरेठ समीप बटरंगी स्तिथ योगमाया वेयरहाउस,ॐ साई राम एग्रो वेयरहाउस चोपरा मझौली,सिद्धार्थ वेयर हाउस बघेली, मां रेवा वेयरहाउस मझौली् ,माँ विद्या एग्रो वेयरहाउस हरदुआ बंधा अभिराज वेयरहाउस सुंनगवा सहित अन्य वेयरहाउसों में किसानों से लाखों किवंटल धान की तौल हो चुकी है यह कहते हुए की यहां पर खरीदी केंद्र बन गया है धर्मकांटा से तौल करवाकर डंप करवा ली गई,जबकि इनमें से किसी भी वेयरहाउस की न तो मैपिंग हुई हैं न ही यहां पर सर्वेयर उपलब्ध है न ही खरीदी का कोई बोर्ड ही उपलब्ध है, ऐसे में यदि कल के दिन इन वेयरहाउसों को सरकारी खरीद के लिए मैपिंग नहीँ होती तो जिन किसानों को कुछ लोगों द्वार गलत जानकारी देकर धान डंप करवाई गई है उन किसानों का क्या होगा ?

मझौली तहसील में एक ॐ साई राम एग्रो वेयरहाउस चोपरा मझौली, मां रेवा वेयरहाउस ऐसा धान खरीदी केंद्र है, जहां खरीदी की अनुमति ही नहीं दी गई ।

यही नहीं इन केंद्रों पर किसानों से हजारो क्विंटल धान भी खरीद ली गई। लेकिन किसानों को अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई। हैरानी की बात यह है कि केंद्र में उपस्थित लोगों का कहना है कि किसान अपनी मर्जी से धान लाकर डंप कर रहा है। संभवतः एक-दो दिन में मैपिंग हो जाएगी तो किसानों को उनकी तोल के अनुरूप पर्ची प्रदान कर दी जाएगी कम्प्यूटर पर्ची की बजाय कागज पर लिख रहे थे तौल इस केन्द्र पर किसानों की डम्प धान वेयर हाउस प्रांगण के अंदर रखी जा रही है। एक भी किसान को पर्ची जारी नहीं की जा रही थी। इसके बदले में एक सादे कागज पर तौली गई धान की मात्रा लिखी जा रही है।खरीदी के लिए कहां से आया बारदाना,

जांच का विषय इन खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी के बाद उसे बारदाना में भर कर प्रांगण में रखवाया जा रहा है। सवाल ये है कि इतनी बड़ी मात्रा में बारदाना कहां से प्राप्त हुआ। और इतने दिनों से चल रहे इस अनाधिकृत केंद्र पर अब तक प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी।

सूत्रों की माने तो धान खरीदी में बड़े खेल की आशंका व्यक्त की जा रही है इस प्रकार के अनाधिकृत केंद्रों में व्यापारी बिचौलियों एवं अमानक धान क्रय कर बाद में मैपिंग कर अथवा अन्य केंद्रों में फीडिंग कर शासन को क्षति पहुंचाई जा सकती है।वही खरीदी केंद्रों से जुड़े लोगों का कहना है कि अधिकृत केंद्रों में लगे धान के अंबार के कारण किसान अपनी धान केंद्र तक नहीं ले जा पा रहे खेतों में किसनो की धान के ढेर लगे होने से किसानों को मौसम की बेरुखी के साथ-साथ अगली फसल में हो रहे विलंब की चिंता सता रही है जिसके चलते किसान अपनी धान बेयर हाउस प्रांगण में डंप कर रहे हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन धान को तोल कर बरदानों में व्यवस्थित करना चर्चा का विषय बना हुआ है

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
24FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View