प्रदेश के कटनी जिले की ढ़ीमरखेड़ा तहसील में नवगठित नगर परिषद उमरियापान देश की ऐसी पहली नगर परिषद बन गई है,
कटनी
जहां नगरपरिषद के सभी 15 वार्डों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर है। मध्यप्रदेश के गजट में 31 दिसंबर 2025 को विधिवत तौर पर वार्डों के विस्तार क्षेत्र और नामकरण की अधिसूचना का प्रकाशन हो गया है।
कटनी जिले के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कराई गई अधिसूचना में सभी 15 वार्डों के नाम भारत के अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गये हैं। यह अनोखी पहल अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ आने वाली पीढि़यों में राष्ट्रभक्ति और वीरता की भावना जागृत करने का जीवंत प्रयास है। इस नामकरण के बाद उमरियापान की सड़कें, गलियां और वार्ड शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की शौर्य गाथाओं के प्रतीक बन गये हैं।




