मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल श्रीमती इला तिवारी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुये श्री संतोष औचावर, सचिव, ग्राम पंचायत विसनखेडी जनपद पंचायत फंदा को पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम-4 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
भोपाल
श्री औचावर का मुख्यालय जनपद पंचायत, फंदा जिला भोपाल नियत किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
इसके साथ ही श्री खुमान सिंह मीणा, सचिव, ग्राम पंचायत अर्रावती ज.पं. बैरसिया को शासकीय कर्तव्यों में अनुशासनहीनता के दृष्टिगत रखते हुये श्री मीणा, सचिव, ग्राम पंचायत अर्रावती एवं अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सूरजपुरा, जनपद पंचायत बैरसिया को पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम-4 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय जनपद पंचायत, बैरसिया जिला भोपाल नियत किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।




