20 C
Jabalpur
Friday, February 13, 2026

एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ और एक पटवारी निलंबित

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के सत्‍यापन के कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने दो बीएलओ और एक पटवारी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जबलपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिन दो बीएलओ को निलंबित किया गया है उनमें विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केन्‍ट के मतदान केन्‍द्र क्रमांक 150 के बीएलओ मुख्‍य अभियंता कार्यालय लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सहायक ग्रेड-तीन संदीप नंदा एवं विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्‍तर के मतदान केन्‍द्र क्रमांक 133 की बीएलओ वन रक्षक श्रीमती मोनू भारती शामिल है। जबकि शहपुरा तहसील के पटवारी हल्‍का नंबर 35 रमखिरिया ठूंठा का पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी को मतदाताओं के सत्‍यापन में बीएलओ का सहयोग नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित पटवारी और बीएलओ को नोटिस भी जारी किये गये थे, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था। पटवारी और बीएलओ के निलंबन की कार्यवाही मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के प्रावधानों तथा लोक प्रतिनिधित्‍व अधि‍नियम 1950 के प्रावधानों के तहत की गई है। निलंबित बीएलओ संदीप नंदा को निलंबन की अवधि में निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय जबलपुर केंट एवं श्रीमती मोनू भारती को निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय जबलपुर उत्‍तर से संबद्ध किया गया है। वहीं निलंबित पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी का निलंबन काल के दौरान मुख्‍यालय जिला निर्वाचन कार्यालय नियत किया गया है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
27FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View